Student Suicide Attempt: GGU के छात्र ने आत्मदाह का किया प्रयास, गंभीर हालत में भर्ती
Share this
बिलासपुर। GGU Bilaspur student news, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में पढ़ने वाले एक छात्र ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए खुद को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद छात्र को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
निजी हॉस्टल में उठाया खौफनाक कदम
GGU Bilaspur student news, जानकारी के मुताबिक, बीए एलएलबी फोर्थ सेमेस्टर का छात्र आयुष यादव, जो उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का निवासी है, विश्वविद्यालय के बाहर कोनी रामायण चौक स्थित एक निजी हॉस्टल में रह रहा था।
गुरुवार सुबह आयुष ने अपने हॉस्टल के कमरे में खुद को आग लगा ली। यह घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
परीक्षा के दिन हुआ हादसा
Law Student News, बताया जा रहा है कि 15 जनवरी से बीए एलएलबी सेकंड ईयर फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी थीं और आयुष यादव की भी उसी दिन परीक्षा थी।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, छात्र हॉस्टल से बाहर गया और पेट्रोल लेकर लौटा, फिर अपने कमरे में जाकर आग लगा ली।
हॉस्टल में मची अफरा-तफरी, सिम्स में भर्ती
Law Student News, घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को साथी छात्रों और पड़ोसियों की मदद से तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों के अनुसार, छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में गहन निगरानी में रखा गया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी से जुड़े अहम सुराग
GGU Bilaspur, इस मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है कि छात्र ने आत्मदाह से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की थी।
पुलिस ने छात्र का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल डिटेल्स, मैसेज और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है।
पुलिस जांच में जुटी, कारणों की तलाश जारी
GGU Bilaspur, कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे ने बताया कि घटना के पीछे के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।
पुलिस छात्र के परिजनों, सहपाठियों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर रही है, ताकि आत्महत्या के प्रयास की वजह का पता लगाया जा सके।
