CM Jashpur Visit: CM विष्णुदेव साय करेंगे करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण, आदिवासी समाज के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

Share this

जशपुर। CM Sai Today Program, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगे तथा कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Gaurav Path Bhoomipujan, निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे ग्राम बगीचा पहुंचेंगे, जहां वे नगर पंचायत अंतर्गत निर्माणाधीन विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके पश्चात 11:30 बजे गौरव पथ के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Bagicha CHC Inauguration, 11:45 बजे मुख्यमंत्री बगीचा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर वे हेल्थ कैंप और अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का भी निरीक्षण करेंगे तथा मरीजों से संवाद करेंगे।

Ujjwala Mahotsav Chhattisgarh, मुख्यमंत्री 12:15 बजे मंगल भवन के निर्माण कार्यों का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे उज्ज्वला महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेकर महिलाओं को संबोधित करेंगे और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे।

Jashpur Development Works, दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री फरसाबहार पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिकोत्सव में सहभागिता कर समाज के लोगों को संबोधित करेंगे।

CM Sai Today Program, दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम 5 बजे मुख्यमंत्री अपने निज निवास ग्राम बगिया पहुंचेंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है, वहीं स्थानीय लोगों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

Share this

You may have missed