Paddy Purchase Corruption: धान खरीदी का खुलासा! एक समिति से शुरू हुई कार्रवाई, कई जिलों तक मचा हड़कंप

Share this

रायपुर। Paddy Procurement Scam, धमतरी जिले में धान उपार्जन के दौरान गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति मर्यादित मोहदी में पदस्थ ऑपरेटर एवं समिति प्रबंधक को सेवा से पृथक कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान मिलावटयुक्त धान, टोकन का दुरुपयोग और अवैध रूप से धान बिक्री के पुख्ता प्रमाण मिले थे।

शासन के निर्देश पर सख्ती, बिचौलियों पर नकेल

Paddy Procurement Scam, राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और किसान हितैषी हो। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन, भंडारण, बिक्री और मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शासन की मंशा है कि धान उपार्जन का लाभ केवल वास्तविक किसानों तक ही सीमित रहे।

बलौदाबाजार-भाटापारा में 75 कट्टा धान जब्त

Balodabazar Paddy Seizure, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम बिलारी (सोनाखान) में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 75 कट्टा धान के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त कर थाना सलीहा, बिलाईगढ़ को सुपुर्द किया।

सरगुजा में राइस मिलों का भौतिक सत्यापन, धान की कमी उजागर

Surguja Rice Mill Case, सरगुजा जिले में कलेक्टर के निर्देशन में राइस मिलों का सघन निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान राजेश राइस मिल खोडरी और सिद्धीविनायक राइस मिल दरिमा में धान की भारी कमी पाई गई। कस्टम मिलिंग आदेश 2016 के उल्लंघन और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित मिलों पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

महासमुंद में भी कार्रवाई, 217 कट्टा धान जब्त

Mahasamund Paddy Action, महासमुंद जिले में भी संयुक्त टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए कुल 217 कट्टा धान और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। अवैध परिवहन और भंडारण के मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन का साफ संदेश— गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं

MSP Paddy Purchase Action, प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धान उपार्जन व्यवस्था में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर तत्काल और कठोर कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेज किया जाएगा।

Share this

You may have missed