Coal Scam News: कोयले के मुनाफे का झांसा… और उड़ गए 1 करोड़! दंपती समेत तीन गिरफ्तार
Share this
बिलासपुर। Coal Business Fraud Case, कोयले के कारोबार में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर उज्जैन के कारोबारी से 1 करोड़ से अधिक की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले में शहर के एक दंपती सहित तीन आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
होटल में हुई पहली मुलाकात
Ujjain Businessman Cheated, मध्यप्रदेश के उज्जैन, आगर रोड निवासी अरविंद सिंह पवार इस ठगी का शिकार हुए हैं। वे गुरु प्रकाश बॉयो फ्यूल, गुरु एग्रो ब्रिकेट्स और प्रकाश लोक बॉयो फ्यूल नाम से कारोबार करते हैं।
मार्च 2025 में कारोबार के सिलसिले में वे बिलासपुर आए थे। इसी दौरान राजस्व कॉलोनी सरकंडा निवासी अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान उनसे मिलने सेंट्रल पाइंट होटल पहुंचा।
“कोयले में करो निवेश, मिलेगा भारी मुनाफा”
Ujjain Businessman Cheated, राजा खान ने कोयले के कारोबार में निवेश करने पर अधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया। उसने बताया कि उसके परिचित नेहरू उर्फ नेहरू साहू और उसकी पत्नी सोनम कश्यप इस कारोबार को बड़े पैमाने पर संचालित करते हैं।
मीटिंग के बाद सौदा तय
Business Fraud News, राजा खान की बातों पर विश्वास कर अरविंद सिंह ने सोनम कश्यप और नेहरू साहू के साथ बैठक की।
सोनम ने खुद को सुपर कोल ट्रेडिंग कंपनी और नेहरू ने एसएस कोल ट्रेडिंग का प्रोपराइटर बताया। दोनों ने दावा किया कि
कोयला खरीद में निवेश पर
5 दिन के भीतर प्रति टन 200 से 500 रुपए तक मुनाफा मिलेगा।
1.13 करोड़ का निवेश, नहीं मिला मुनाफा
Business Fraud News, आरोपियों की बातों में आकर अरविंद सिंह ने अपनी फर्म के खाते से 1 करोड़ 13 लाख 10 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
लेकिन तय समय पर कोई मुनाफा नहीं मिला। जब पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने केवल 61 लाख 2 हजार 626 रुपए लौटाए।
67 लाख से अधिक की रकम हड़पी
Sarkanda Police Action, शेष 67 लाख 97 हजार 374 रुपए वापस नहीं किए गए। लगातार टालमटोल से परेशान होकर पीड़ित ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
Sarkanda Police Action, शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी का केस दर्ज किया।
टीआई प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर
- अतीक उर रहमान उर्फ राजा खान
- नेहरू उर्फ नेहरू साहू
- सोनम कश्यप
तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
