Mungeli braking News: दुबे मोबाइल पॉइंट में लगी भीषण आग

Share this

NV News mungeli : मुंगेली शहर के दाऊपारा इलाके में बुधवार रात करीब 10 बजे दुबे मोबाइल पॉइंट में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान से तेज लपटें उठने लगीं।

आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में दुकान के अंदर रखा सामान इसकी चपेट में आने लगा।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों से आग लगी हो सकती है।

फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई, लेकीन फायर ब्रिगेड नही पहुंची समय पर जिसके कारण आग से दुकान में रखे मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री के जलकर राख हो गया । हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सामने आएगा।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share this