Gariaband obscene event: 14 गिरफ्तार; आधी-अधूरी कार्रवाई पर उठे सवाल, जिला शर्मसार

Share this

गरियाबंद | Gariaband obscene event, जिले में आयोजित एक कथित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों पर शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थल पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर जनता के बीच नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन ने प्रभावशाली लोगों को बचाने के लिए आधी-अधूरी कार्रवाई की है, जिससे पूरे जिले की छवि धूमिल हुई है।

वर्षों से चल रहा था अश्लील आयोजन

police action on obscene program, स्थानीय लोगों के अनुसार, इस तरह के कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किए जा रहे थे। आरोप है कि जिले के कुछ वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ एक जैन परिवार के सहयोग से हर साल बाहर से बार डांसर बुलाकर कथित रूप से अश्लील नृत्य कराया जाता था।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम का वीडियो भी मौजूद है, लेकिन सामाजिक मर्यादा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।

पुलिस और प्रशासन पर संरक्षण के आरोप

police action on obscene program, जनता का आरोप है कि पुलिस, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधीनस्थ कर्मचारियों द्वारा आयोजकों को संरक्षण दिया जा रहा था। यही कारण है कि कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच होती, तो और भी बड़े नाम सामने आ सकते थे।

ये लोग हुए गिरफ्तार

police action on obscene program, पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25)।

सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

3 पुलिसकर्मी निलंबित, एसडीएम पर जांच

police action on obscene program, मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। लापरवाही के आरोप में अब तक तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ आज से जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हालांकि, एसडीएम की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है।

प्रशासन का सख्त संदेश

police action on obscene program, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Share this

You may have missed