CM Goa Visit: दो दिवसीय दौरे पर गोवा रवाना, साउथ गोवा में आदि महोत्सव में होंगे शामिल

Share this

रायपुर। CM Goa Visit, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिन के दौरे पर आज शाम गोवा के लिए रवाना होंगे। नए साल में यह मुख्यमंत्री साय का पहला गोवा दौरा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय शाम 6.40 बजे इंडिगो की नियमित विमान सेवा से रायपुर से प्रस्थान करेंगे।

 

Adi Mahotsav Goa, गोवा पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। इसके पश्चात कल वे साउथ गोवा के ग्राम अमोने में आयोजित आदि महोत्सव में सुबह 11 बजे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित है।

 

Adi Mahotsav Goa, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गोवा से वापसी का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दौरे के दौरान अन्य बैठकों और संवाद कार्यक्रमों की भी संभावना है।

 

Share this

You may have missed