Gambling Raid: जुए की महफ़िल पर पुलिस का छापा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Share this
खैरागढ़। Gambling Raid, गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडेलाटोला जंगल में लंबे समय से चोरी-छिपे संचालित हो रही जुए की महफ़िल पर खैरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
Khairagarh Gambling Raid, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंडेलाटोला के जंगल में बांध किनारे कुछ बाहरी लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में क्षेत्र की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी फरार हो गए, जबकि पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
Khairagarh Gambling Raid, तलाशी के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से बड़ी मात्रा में नकद राशि, 52 पत्ती ताश और मोबाइल फोन बरामद किए। जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत लगभग 2 लाख 43 हजार रुपये बताई जा रही है।
Mandeltola Jungle Gambling Case, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खैरागढ़ निवासी दिलीप खत्री और देवा राजपूत, रायपुर निवासी कुंदन निर्मलकर, राजनांदगांव निवासी मकसुदन खरे तथा भिलाई-3 निवासी निलकंठ साहू के रूप में हुई है। सभी आरोपी जंगल में बैठकर पैसों का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे थे।
Mandeltola Jungle Gambling Case, पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
