Power Line Protest: हाई टेंशन लाइन निर्माण में बाधा डालना पड़ा महंगा, महिला-पुरुष समेत 13 पर पुलिस की कार्रवाई
Share this
जांजगीर-चांपा | Power Line Protest, जांजगीर-चांपा जिले में हाई टेंशन पावर लाइन के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले महिला-पुरुष सहित कुल 13 लोगों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे चल रहा था 132 केवी लाइन का कार्य
Janjgir Champa Police Action, दिनांक 06 जनवरी 2026 को बिलासपुर–रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत जांजगीर क्षेत्र के ग्राम शुकली एवं नवापारा में 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन के नवीन निर्माण का कार्य प्रगति पर था। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों द्वारा निर्माण कार्य का विरोध करते हुए अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न की गई।
समझाइश के बावजूद बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Janjgir Champa Police Action, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों को परियोजना की जानकारी देते हुए समझाइश दी गई, लेकिन इसके बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा विवाद की स्थिति बनाए रखने का प्रयास किया गया।
13 लोगों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
Janjgir Champa Police Action, विवाद बढ़ने पर पुलिस टीम द्वारा महिला-पुरुष सहित कुल 13 व्यक्तियों को थाना कोतवाली लाया गया, जहां उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
भविष्य में बाधा न डालने की दी सहमति
Janjgir Champa Police Action, पुलिस व राजस्व अधिकारियों द्वारा सभी अनावेदकों एवं संबंधित भूमि मालिकों को परियोजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस पर अनावेदकों ने भविष्य में निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार का व्यवधान न डालने की सहमति व्यक्त की।
तहसीलदार के समक्ष पेश, जमानत पर रिहाई
Janjgir Champa Police Action, बाद में सभी अनावेदकों के विरुद्ध इस्तगाशा तैयार कर तहसीलदार महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
Janjgir Champa Police Action, इस कार्रवाई के दौरान
- SDM जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान
- CSP कोतवाली श्रीमती योगिता खापरडे
- तहसीलदार श्री बी.आर. मंडावी
- नायब तहसीलदार श्रीमती वर्षा अग्रवाल
सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

