Balod Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल
Share this
Balod Accident News, बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यात्रियों से भरी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी दो बाइक भी चपेट में आ गईं। दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Truck hits passenger bus Balod
घटना डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम लिमहाटोला की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, टाटा ट्रेवल्स की बस आज सुबह भानुप्रतापपुर से दल्लीराजहरा की ओर जा रही थी। बस में करीब 42 यात्री सवार थे। लिमहाटोला के पास यात्रियों को उतारने के लिए बस सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।
Truck hits passenger bus Balod
हादसा इतना भीषण था कि बस के पास खड़ी दो बाइक भी इसकी चपेट में आ गईं। दुर्घटना में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
Truck hits passenger bus Balod
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
