Crime News: कलिंगा यूनिवर्सिटी छात्र की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से फेंकने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

Share this

रायपुर। नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी परिसर में एक विदेशी छात्र की मौत का मामला सामने आया है। नाइजीरियन मूल का छात्र सैम एमबीए यूनिवर्सिटी में सेकेंड ईयर का छात्र था, जिसकी बिल्डिंग से गिरने के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक पुलिस जांच में यह मामला हादसे से अधिक विवाद और साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक छात्र का एक नाइजीरियन छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर साजिश रचते हुए सैम को यूनिवर्सिटी की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार होकर भिलाई पहुंच गए थे।

मामले की जांच के दौरान कुल चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है। इनमें से दो आरोपियों को नवा रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी नाइजीरियन छात्रा और उसका साथी भिलाई थाने में सरेंडर कर चुके हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक छात्र के दोस्त बड़ी संख्या में भिलाई पहुंच गए। मंदिर हरसौद पुलिस सभी आरोपियों को लेकर भिलाई से घटना स्थल की ओर रवाना हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं का सत्यापन किया जा रहा है।

 

Share this

You may have missed