CG Death News: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को कुचला, युवक-युवती की मौके पर मौत, एक युवती गंभीर

Share this

दुर्ग। भिलाई से एक दर्दनाक सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल युवती को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। वहीं, हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Share this

You may have missed