School News: कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, 3 जनवरी तक लागू नया आदेश

Share this

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रहित में बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर द्वारा जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शाला संचालन समय में 3 जनवरी तक परिवर्तन किया गया है। यह आदेश ठंड के प्रभाव को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखकर जारी किया गया है।

 

आदेश के अनुसार दो पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों में

प्रथम पाली सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होगी।

द्वितीय पाली सोमवार से शुक्रवार तक दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक चलेगी।

वहीं शनिवार को दोनों पाली में संचालित होने वाले विद्यालय दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:15 बजे तक संचालित होंगे।

 

एक पाली में संचालित होने वाले विद्यालयों के लिए

सोमवार से शुक्रवार तक विद्यालय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

जबकि शनिवार को शालाएं सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।

 

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के पर्याप्त उपायों के साथ विद्यालय भेजें।

 

 

 

Share this

You may have missed