गरियाबंद में कथावचक का एक्सीडेंट, ट्रक की टक्कर से बाल-बाल बचे

Share this

गरियाबंद। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रसिद्ध कथावचक आचार्य युवराज पांडे एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद थाना क्षेत्र में उनकी कार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में आचार्य युवराज पांडे को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। घटना के तुरंत बाद वे गरियाबंद थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

आचर्य युवराज पांडे ने इस हादसे को संदिग्ध बताते हुए कहा कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे पहले भी उन पर हमला हो चुका है, इसलिए उनकी जान को खतरा है। आचार्य ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

थाने में केस दर्ज कराने के दौरान उनके समर्थकों की भीड़ भी जमा हो गई। समर्थकों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Share this

You may have missed