पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानेदार बदले, एक साथ जारी हुआ तबादला आदेश
Share this
बिलासपुर। राज्य की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी रजनेश सिंह ने बुधवार को एक साथ कई थानों के प्रभारियों के तबादले और नई जगहों पर पोस्टिंग का आदेश जारी कर दिया।
एक साथ हुए इस बड़े बदलाव ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। सूत्रों के अनुसार, कई थाना प्रभारियों को इस तबादले की भनक तक नहीं लगने दी गई। आदेश जारी होते ही थानों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जारी आदेश के मुताबिक जिन थानों में बदलाव किया गया है, उनमें रतनपुर, सिरगिट्टी, तोरवा, चकरभाठा, मस्तूरी और बिल्हा शामिल हैं। इसके साथ ही एसपी ने ACCU प्रभारी को भी बदलने का निर्णय लिया है।
एसपी द्वारा जारी आदेश में रक्षित केंद्र में पदस्थ दो निरीक्षकों को विभिन्न थानों का प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक कारणों से किए गए इन तबादलों को जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल आगामी त्योहारों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
नीचे आदेश के अनुसार तबादला सूची जारी होने का उल्लेख किया गया है।

