कोरबा में मोटरसाइकिल गैरेज में भीषण आग: 25 बाइकें जलकर राख, फायर ब्रिगेड ने घंटों बाद पाया काबू

Share this

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पोंडी उपरोड़ा इलाके स्थित एक मोटरसाइकिल गैरेज के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते गैरेज के सामने खड़ी लगभग 25 मोटरसाइकिलें और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गए। अचानक लगी इस आग से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा नगर पालिका और एरिकेशन फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि टीम को कई घंटे तक संघर्ष करना पड़ा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं बांगो पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय पर फायर टीम नहीं पहुंचती, तो आसपास की कई दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं।

Share this

You may have missed