छत्तीसगढ़ में राजभवन का नाम बदला: अब ‘लोकभवन’ कहलाएगा, राज्यपाल सचिव ने जारी किया आदेश

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लेते हुए राजभवन का आधिकारिक नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के तहत यह परिवर्तन किया गया है। सोमवार को राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। आदेश के अनुसार, अब सभी शासकीय प्रयोजनों, पत्राचार और अभिलेखों में ‘राजभवन’ की जगह ‘लोकभवन’ का उपयोग किया जाएगा।

 

राज्यपाल के सचिव ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन के दौरान देशभर के राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ करने का प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसके लिए औपचारिक पत्र भेजा था।

 

डॉ. प्रसन्ना ने बताया कि नए नाम ‘लोकभवन’ का उद्देश्य सरकारी संस्थाओं को आम जनता के और अधिक करीब लाना है। यह कदम शासन में जनसहभागिता, पारदर्शिता और सुगम प्रशासन की भावना को मजबूत करेगा।

 

सरकार का मानना है कि यह नाम परिवर्तन न केवल प्रतीकात्मक बदलाव है, बल्कि प्रशासनिक कार्य संस्कृति में जनता-केंद्रित दृष्टिकोण को और अधिक सार्थक बनाएगा।

Share this

You may have missed