दंतेवाड़ा शराब घोटाला: 1 करोड़ से अधिक की हेराफेरी उजागर, जांच में तीन लोग घेरे में

Share this

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शराब दुकान से जुड़े करोड़ों रुपए की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने 1 करोड़ रुपए से अधिक की अनियमितता पाए जाने की पुष्टि की है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन व संबंधित विभागों में हड़कंप मचा हुआ है।

सूत्रों के अनुसार बचेली स्थित शराब दुकान में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही थी। शिकायतों के आधार पर जब विभागीय टीम ने जांच की, तो करोड़ों रुपए की हेराफेरी का खुलासा हुआ।

जांच अधिकारियों ने मुख्य विक्रयकर्ता सहित तीन लोगों को संदेह के दायरे में लेते हुए जांच प्रारंभ कर दी है। हालांकि अधिकारी फिलहाल विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।

पुलिस विभाग ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए अलग से जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि वित्तीय हेराफेरी से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। विभागीय टीम बैंक रिकॉर्ड, बिक्री रजिस्टर और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है।

मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Share this

You may have missed