छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड: मौसम विभाग ने कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस समय कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है, जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही शीतल हवाओं का असर प्रदेशभर में दिखाई दे रहा है और आने वाले दिनों में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती है।

शीतलहर का अलर्ट जारी:-

मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में शीतलहर की संभावना जताई गई है, उनमें रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ शामिल हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सुबह और देर रात अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

तापमान में और गिरावट की आशंका:-

मौसम विभाग के ताज़ा अनुमान के मुताबिक, बीते कुछ दिनों में राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है और कुछ क्षेत्रों में शीतलहर और तेज़ हो सकती है।

ठंडी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:-

उत्तर भारत से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। इससे आमजन के साथ-साथ दैनिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए और अधिक ठंडे हो सकते हैं।

Share this

You may have missed