मालखरौदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की ट्रॉली बरामद
Share this
जांजगीर-चांपा। थाना मालखरौदा पुलिस ने ट्रैक्टर–ट्रॉली चोरी के मामले में सराहनीय तत्परता दिखाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। चोरी हुई ट्रॉली भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर ली है।
27 अक्टूबर की रात हुई थी चोरी:-
ग्राम कनाईडीह निवासी चेतन प्रसाद चंद्रा ने 06 नवंबर 2025 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली (क्रमांक MP 26 EA 0142), जिसे उन्होंने लगभग 26 वर्ष पहले खरीदा था, घर के सामने खड़ी थी। 27 अक्टूबर की रात ट्रॉली अचानक गायब हो गई। ट्रॉली की कीमत लगभग 16,000 रुपये बताई गई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
एसपी और एएसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम:-
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में टीआई प्रवीण राजपूत ने विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की।
दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया अपराध कबूल:-
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सुखदा निवासी दो युवक चोरी में शामिल हो सकते हैं। दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने ट्रॉल़ी चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
सुमित कुमार चंद्रा, पिता श्याम चंद्रा, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सुखदा
शानू कुमार चंद्रा, पिता दुकालू चंद्रा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम सुखदा
दोनों की निशानदेही पर चोरी की गई ट्रॉली बरामद कर ली गई। अपराध प्रमाणित होने पर 22 नवंबर 2025 को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:-
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण राजपूत (थाना प्रभारी मालखरौदा), स.उ.नि. दिलीप सिंह खलखो, आरक्षक बेठियार सिदार, शरद सिदार और हरीश चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
