चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात टली
Share this
जांजगीर-चांपा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशों के बाद चांपा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। गौरव पथ रोड पर धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैला रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते संभावित गंभीर वारदात होने से टल गई।
सूचना मिली थी कि दो युवक खुलेआम हथियार लहराकर राहगीरों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। मुखबिर से मिले इनपुट पर चांपा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी और अलग-अलग स्थानों से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो नग धारदार हथियार बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी:-
लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज, पिता पवन भारद्वाज, उम्र 29 वर्ष, निवासी अंबेडकर चौक, जगदल्ला चांपा
मंगल सिंह टंडन, पिता वीर सिंह टंडन, उम्र 35 वर्ष, निवासी कॉलेज रोड छुहिया तालाब, जगदल्ला चांपा
असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के सख्त निर्देश पहले ही पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए थे। इसी दिशा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पेट्रोलिंग की जा रही थी, इसी दौरान आरोपियों को पकड़ा गया।
दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:-
निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उपनिरीक्षक दादूरईया ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक मुद्रीका दुबे, जय उरांव, वीरेश सिंह, शंकर राजपूत और भूपेंद्र गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।
