भीषण सड़क हादसा: स्कूटी-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Share this

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा अपने गांव के 70 वर्षीय रघुवंश खैरवार के साथ सैदा धान खरीदी केंद्र से स्कूटी क्रमांक CG 10 U 6170 से दोपहर लगभग 3 बजे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक क्रमांक CG 10 BY 1472, जिसे 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे चला रहा था, अनियंत्रित होकर स्कूटी से जोरदार भिड़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क किनारे नाली में जा गिरी।

हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध गुलाबचंद शर्मा और बाइक चालक प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रघुवंश खैरवार और बाइक पर सवार उसका साथी भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल रवाना किया। गुलाबचंद शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि प्रमोद का शव मरच्यूरी में संरक्षित है। पुलिस के अनुसार, मृतक प्रमोद अपने भाई के साथ मेंड्रा में रहता था।

पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share this

You may have missed