5 ग्राम पंचायतों में उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 5 दिसंबर
Share this
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत विकासखंड बलौदा की पाँच ग्राम पंचायतों में संचालित होने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आबंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) ने बताया कि ग्राम पंचायत अंगारखार (आईडी 542004005), करमा (आईडी 542004006), बिरगहनी बी (आईडी 542004012), हेड्सपुर (आईडी 542004035) और कण्डरा (आईडी 542004047) में दुकान संचालन के लिए संस्थाएँ निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं।
अधिकारी के अनुसार स्व-सहायता समूह, ग्राम पंचायतें, सेवा सहकारी समितियाँ और अन्य इच्छुक संस्थाएँ आवेदन कर सकती हैं। आवेदन पत्र के साथ समूह का पंजीयन प्रमाण पत्र, बैंक खाता स्टेटमेंट की छायाप्रति और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
सभी आवेदन 05 दिसंबर 2025, शाम 5 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी (रा.) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) कार्यालय में जमा करना अनिवार्य है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी भी प्रकार से विचार नहीं किया जाएगा।
