फांसी पर लटका मिला पुलिस कांस्टेबल, सुसाइड नोट बरामद; विभाग में हड़कंप

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक पुलिस कांस्टेबल का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटका मिला। घटना के बाद पुलिस विभाग समेत पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

खाली प्लॉट में पेड़ पर मिला कांस्टेबल का शव:-

घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह पुलिस कॉलोनी के सामने स्थित एक खाली मैदान की है। सुबह-सुबह स्थानीय लोगों ने पेड़ पर एक व्यक्ति को फांसी के फंदे से झूलते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को सावधानीपूर्वक नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

शव की पहचान पुलिस विभाग में तैनात कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद के रूप में हुई है।

सुसाइड नोट में खुद को बताया जिम्मेदार:-

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नोट में कांस्टेबल ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया है। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है और उसके handwriting की भी पुष्टि कराई जाएगी।

शराब की लत और लंबे समय से गैरहाजिर होने की जानकारी:-

सूत्रों के मुताबिक, कांस्टेबल लक्ष्मी प्रसाद कुछ समय से मानसिक तनाव में था और उसे शराब पीने की लत लग गई थी। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से पुलिस लाइन से बिना सूचना के गैरहाजिर चल रहा था, जिसके कारण विभागीय कार्रवाई की भी आशंका थी।

पुलिस ने शुरू की विस्तृत जांच:-

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। विभाग मृतक की पारिवारिक स्थिति, मानसिक स्वास्थ्य और हाल के दिनों के व्यवहार का भी रिकॉर्ड खंगाल रहा है।

Share this

You may have missed