लापता नाबालिग डेढ़ महीने बाद में मिली, इस दौरान आरोपी द्वारा कई बार किया गया शारीरिक शोषण

Share this

NV News:-   ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके से डेढ़ महीने पहले लापता हुई छात्रा को नोएडा पुलिस ने मध्यप्रदेश से बरामद कर लिया है. साथ ही पुलिस ने छात्रा को अगवा करने वाले एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में जानकारी मिली है कि आरोपी ने छात्रा के साथ कई दिन तक रेप की वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल करवा लिया है. ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताया कि जेवर की रहने वाली एक नाबालिग छात्रा 12 फरवरी को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग की किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद नोएडा पुलिस लगातार डेढ़ महीने से नाबालिग की तलाश कर रही थी.

बता दें कि सर्विलांस के जरिए पुलिस को सूचना मिली थी कि नाबालिग को मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम इलाके में अगवा करके रखा गया है. जिसके बाद नोएडा पुलिस ने वहां छापेमारी की.

इस दौरान पुलिस ने लड़की को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बरामदगी के बाद किशोरी का मेडिकल करवाया है. इसके साथ ही उसकी काउंसलिंग करवाई जा रही है. पुलिस आरोपी से जुड़े और भी लोगों से पूछताछ कर रही है.

Share this

You may have missed