बेटी को जन्म देने पर वहसी बन गए ससुराल वाले, मां को बांधकर गर्म सरिये से दागा

Share this

NV News:-   परिवार में बेटियों के जन्म को आज भी कई अंधविश्वासी लोग अपशकुन का प्रतीक मानते हैं. मध्य प्रदेश के देवास में ससुरालियों ने बेटी को जन्म देने पर मां को न केवल जमकर पीटा बल्कि उसके गरम सरिये से भी दाग दिया.

बेटी को जन्म देने पर ढहाने लगे जुल्म

सहयोगी वेबसाइट इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक देवास जिले के नरियाखेड़ा गांव में 16 मार्च को यह घटना हुई. पुलिस के अनुसार इंदौर जिले की रहने वाली लक्ष्मी की 3 साल पहले देवास के नरियाखेड़ा गांव के बब्लू झाला से शादी हुई थी. शादी के एक साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया. कुछ समय बाद लक्ष्मी की देवरानी बेटे को जन्म दिया. आरोप है कि इसके बाद से पति और ससुरालवाले हर वक्त उसे ताना देते थे और बेटे को जन्म न देने पर दोषी ठहराते थे.

मारपीट करते थे ससुराल वाले

पीड़िता का कहना है कि शुरू में उस पर उल्टे सीधे ताने कसे जाते थे. इसके बाद ससुरालियों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी. आरोप है कि 16 मार्च को लक्ष्मी के पति बब्लू, उसके ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला और देवरानी काजल झाला ने उसके साथ मारपीट की. इसके साथ ही उसे बांधकर गरम सरिये से दाग दिया गया.

केस दर्ज होने के बाद हुए फरार

इस घटना की जानकारी मिलने पर मायके वालो नरियाखेड़ा पहुंचे और लक्ष्मी को अस्पताल पहुंचाया. वहां से मामले की शिकायत पुलिस में की गई. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति, ससुर, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं. उनकी अरेस्टिंग के लिए दबिश चल रही है.

Share this

You may have missed