जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की चाकू गोदकर हत्या, जाने क्या है पूरा मामला

Share this

NV News:-   बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्रात नानगुर में एक बुजुर्ग महिला दयमनी को उसके ही पड़ोसी रिश्तेदार घासीराम कश्यप ने जादू-टोना के शक पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

परपा थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि शनिवार रात नानगुर निवासी दयमनी उम्र 60 वर्ष घर में अकेली पाकर, पड़ोस में रहने वाला रिश्तेदार घासीराम कश्यप घर में आया और बुजुर्ग महिला के पेट व गले में चाकू से वार करने लगा, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपित घासीराम कश्यप ने गांव के सरपंच से लेकर अन्य को इस घटना को अंजाम देने की बात बताकर हत्या का आरोपित मौके से फरार हो गया।

हत्या की जानकारी पुलिस मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी घासीराम ने बताया कि मृतिका के द्वारा आरोपित के बड़े बेटे घनश्याम के ऊपर जादू टोना करती थी, जिसके कारण शादी के 02 से 03 माह के बाद ही वह पागल हो गया, इसी बात से नाराज होकर घासीराम ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर बुजुर्ग महिला के शव को मेकॉज लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share this

You may have missed