CG News: 15 साल की नाबालिक लड़की से रेप, बड़ी मां ने दुष्कर्म में दिया साथ, दोनों आरोपी गिरफ्तार- NV News

Share this

N.V.News जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता और उसकी बड़ी मां अगल-बगल के कमरे में सो रहे थे, इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। नाबालिग बचाने के लिए चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन नाबालिग की बड़ी मां बचाने नहीं आई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पिछले साल पीड़िता की बड़ी मां ने राहुल नाम के लड़के को घर बुलाया था, जिससे नाबालिग की पहचान कराई। पीड़िता की बड़ी मां आरोपी राहुल को बार-बार फोनकर घर बुलाती थी। इसी बीच 24 दिसंबर 2024 की रात लगभग 11 बजे आरोपी फिर आया।

इस दौरान पीड़िता अपने कमरे में सोई हुई थी और उसकी बड़ी मां बगल के कमरे में सोई हुई थी। इस दौरान अचानक आरोपी राहुल पीड़िता के कमरे में आया। पीड़िता के मना करने के बाद भी जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग से 3-4 महीने तक कई बार रेप किया। वारदात में नाबालिग की बड़ी मां भी साथ देती रही। पीड़िता ने बताया कि सुबह जब वह अपनी बड़ी मां को वारदात की जानकारी दी, तो उसने कहा कि किसी को मत बताना, तुम्हारी इससे शादी करा दूंगी। इसके बाद आरोपी युवक बार-बार घर आता रहा और नाबालिग को धमकाकर बार-बार रेप करता रहा। सारे  मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता घूमने के बहाने अपने मौसी के घर गई वहां पीड़िता ने अपनी मौसी को वारदात की जानकारी दी उसके बाद मौसी ने आरोपी युवक के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी राहुल उर्फ गौतम सिंह (27) और पीड़िता की बड़ी मां (50) को गिरफ्तार किया। दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया है। SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

Share this

You may have missed