Breaking News: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंटी, देखे वीडियो- NV News
Share this
N.V.News बिहार: समस्तीपुर में एक बार फिर एक बड़ा रेल हादसा टल गया. दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन का इंजन बोगी से अलग हो गया. हालांकि इस रेल हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
यह घटना कर्पूरीग्राम और पूसा स्टेशन के बीच रेपुरा गुमटी के समीप हुई है। गाडी में मौजूद यात्रियों ने बताया कि कपलिग खुलने और दो बोगी के इंजन सहित अलग होने से जोर का झटका लगा। इससे सभी लोग घबरा गए। अगला हालांकि गनीमत है कि अब तक किसी भी तरह का नुकसान होने लेख खबर सामने नहीं आई है। करीब एक सौ मीटर आगे बढ़ने पर चालक ने इंजन को रोका। उसके बाद किसी तरह इंजन को पीछे लेकर पुनः अन्य बोगी को जोड़ कर धीमी गति से ट्रेन को पूसा स्टेशन लाया गया।
