CG RAJNANDGAON : नक्सलियों के शक के संदेह में हत्थे चढ़ा ग्रामीण …NV NEWS

Share this

NV NEWS: RAJNANDGAON। छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में नक्‍सलियों (naxal) की कायराना करतूत सामने आई है। जिले के सीतागांव थाना क्षेत्र के ग्राम पिटेमेटा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की गला रेत कर हत्या की है।

मुखबिरी के शक कारण मौत की सजा

मृतक का नाम प्रेम सिंह घावड़े बताया गया है।वारदात के बाद नक्सलियों(naxal )ने पर्चा तक फेंका है, जिसमें मृतक प्रेम सिंह को पुलिस की मुखबिरी करने के कारण मौत की सजा देने की बात लिखी है। नक्सलियों ने गांव में लगे मोबाइल टावर में भी आग लगाई है।घटना रात की बताई जा रही है, लगभग 12 से 15 नक्सली गांव पहुंचे थे। नक्सली (naxal ) घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले पखवाड़े भर से क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधि तेज हो गई है। महाराष्ट्र सीमा से लगे गांव में भी नक्सलियों का मूवमेंट देखा गया है।

Share this

You may have missed