ब्रेकिंग न्यूज: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार किया- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News झारखंड: देश की पहली घटना कि मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री को ही गिरफ्तार किया गया है। ऐसा अधिकांश विदेशों में देखा गया है जिसमें मुख्यमंत्री को चलते मीटिंग से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जमीन घोटाले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। महागठबंधन के विधायक राज्यपाल से मिलने पहुंच गए हैं। विधायक राजभवन में परेड करेंगे। बताया जा रहा है कि विधायक सीएम सोरेन का इस्तीफा राज्यपाल को देकर नए मुख्यमंत्री के लिए चंपई सोरेन का नाम बढ़ा सकते हैं। हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है।

7 अधिकारियों की टीम दोपहर 1:15 बजे सीएम हाउस में है। इससे पहले 20 जनवरी को ED ने साढ़े सात घंटे पूछताछ की थी। सीएम आवास डीजीपी और मुख्य सचिव पहुंचे हैं। बताया जाता है कि सीएम हेमंत सोरेन को ED गिरफ्तार कर सकती है। सीएम की कारकेड की गाड़ियां भी बाहर निकली हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं थे। पूछताछ को लेकर रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। साथ ही ED ऑफिस, राजभवन और CM आवास के आसपास धारा 144 अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं।

Share this

You may have missed