मुंगेली न्यूज़:अल्फा पब्लिक स्कूल के शिक्षक ने किया महिला शिक्षिका के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म… आरोपी गिरफ्तार

Share this

NV News मुंगेली:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर त्वरित मुंगेली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा है और न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया है।

मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18.05.2023 को पीड़िता ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01.11.2022 को प्रवीण श्रीवास्तव ने प्रार्थिया से शादी का झांसा देकर मेरे इच्छा के विरूद्ध शारीरिक संबंध बनाया, तथा इसके बाद लगातार शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 209/23 धारा 376(2)एन, भादवि 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान थाना मुंगेली द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रवीण श्रीवास्तव पिता मदनलाल श्रीवास्तव को शिक्षक नगर मुंगेली में घेराबंदी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Share this

You may have missed