क्रिकेटर की घटिया करतूत: नशे के हालत में पत्नी को पीटा…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-नई दिल्ली।भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। इस बार उनके खिलाफ पत्नी एंड्रिया ही खड़ी हो गई हैं। कांबली के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एंड्रिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनकी शिकायत में कहा गया है कि कांबली ने मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया। इतना ही नहीं, उन्होंने शराब के नशे में पत्नी की पिटाई भी की है।

कथित तौर पर अपनी पत्नी एंड्रिया पर खाना बनाने के पैन का हैंडल फेंकने का आरोप है, जिससे उसे सिर में चोट लगी थी। हालांकि उनकी पत्नी ने कहा, ‘मामला सुलझाया जा रहा है।’ यह घटना दोपहर 1 बजे से 1.30 बजे के बीच हुई जब कांबली ने कथित तौर पर शराब के नशे में अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में आए और अपनी पत्नी को गालियां दीं।

इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। हमारे साथी टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एफआईआर है। कांबली का मोबाइल बंद था।

शिकायत में कांबली की पत्नी एंड्रिया ने कहा, ‘उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी । खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।’

Share this

You may have missed