BREAKING NEWS-मुक्यमंत्री आवास से कुछ ही दूरी पर मिला बम….NV NEWS

Share this

NV NEWS-चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के पास सोमवार को एक जिंदा बम शेल मिला है. यह जिंदा बम शेल चंडीगढ़ के कांसल में आम के बाग के अंदर मिला है. इसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है. यह जिंदा बम शेल पंजाब और चंडीगढ़ की सीमा के अंदर मिला है, जिस जगह के पास से इसे बरामद किया गया है, उसके पास ही पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का हेलीपैड है. इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री का आवास सिर्फ दो किलोमीटर की दूरी पर है.

 

चंडीगढ़ पुलिस के सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने बताया है कि कांसल और नया गांव के टी प्वॉइन्ट के बीच में आम के बगीचे से जिंदा बम शेल मिला है. आर्मी बॉम्ब स्क्वॉड ने कहा कि हमें जहां पर यह जिंदा बम मिला है, उस इलाके को पूरी तरह से कवर कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही आर्मी बम स्क्वॉड यहां पहुंचेगा और बम को डिफ्यूज किया जाएगा. उसके बाद इस पूरे मामले की जांच की जाएगी कि आखिर कहां से यह जिंदा बम यहां पहुंचा.

 

Share this

You may have missed