ब्रेकिंग:महिला क्लर्क ने ली रिश्वत,सोशल मीडिया में हो रहा,वीडियो जमकर वायरल

Share this

N.V. न्यूज़ सूरजपुर: जिले में महिला क्लर्क का रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इन दिनों सोशल मीडिया में एक महिला क्लर्क का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस विडियो में महिला क्लर्क रिश्वत लेते हुए दिख रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन आरोपी महिला क्लर्क पर कार्रवाई की तैयारी में है। यह पूरा मामला पिलखा तहसील ऑफिस का है।

वायरल वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, महिला क्लर्क का नाम रीता झा है। तहसील कार्यालय पिलखा में सहायक ग्रेड 3 के पद पर वह पदस्थ है। जहां एक युवक मुकेश पर प्रतिबंधात्मक धारा के तहत मामला चल रहा था। इस दौरान मामले को खत्म करने के लिए महिला क्लर्क रीता झा ने युवक से पंद्रह सौ की मांग की थी। इसके बाद युवक ने महिला क्लर्क को रुपया देते हुए विडियो बना लिया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया। यह विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली और आरोपी महिला क्लर्क पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

Share this

You may have missed