हिमांचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- 11 दिसंबर को होगा शपथ समारोह- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News शिमला: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू होंगे. आलाकमान ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. गुलबर्गा में हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की. इसके बाद खड़गे ने गांधी परिवार से बात कर सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई. पार्टी के बाकी नेताओं से चर्चा कर शाम को सुक्खू के नाम की घोषणा की गई. पार्टी का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे आदित्य सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी.छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि शपथग्रहण समारोह रविवार को सुबह 11 बजे होगा।

 

Share this

You may have missed