मुंगेली ब्रेकिंग :रोजगार हेतु पंजीयन शिविर का आयोजन 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक

Share this

N.V. न्यूज़ मुंगेली  :कलेक्टर  राहुल देव के निर्देश पर जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए पंजीयन शिविर का आयोजन जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों और जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज में 28 नवंबर से 01 दिसंबर तक किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी श्री व्ही. के. केडिया ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाईजर के पदों पर कौशल प्रशिक्षण हेतु निजी कम्पनी हैदराबाद द्वारा 28 नवंबर को जनपद पंचायत सभाकक्ष मुंगेली, 29 नवंबर को जनपद पंचायत सभाकक्ष लोरमी, 30 नवंबर को जनपद पंचायत सभाकक्ष पथरिया और 01 दिसंबर को जिला परियोजना लाईवलीहुड काॅलेज जमकोर में पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर का आयोजन प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीयन शिविर में चयनित अभ्यर्थियों को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं प्रशिक्षण उपरांत पदस्थापना की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जमकोर से सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Share this

You may have missed