शराब पीकर स्कूल जाने वाले शिक्षकों की अब खैर नहीं, सीधे होगी एफआईआर- नववर्ष न्यूज

Share this

N.V.News जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों को यह घोषणा पत्र जमा करने का निर्देश दिया है कि वे ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन नहीं करेंगे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी

जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मधुलिका तिवारी ने कहा कि हाल के महीनों में स्कूलों में शराब के नशे में आने वाले शिक्षकों के मामलों के सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को एक आदेश जारी किया गया था।

आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आचरण नियमावली, 1965 के नियम 23 के अनुसार, सभी सरकारी कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान किसी भी नशीले पेय या नशीली दवाओं के प्रभाव में नहीं होने चाहिए।

Share this

You may have missed