BREAKING न्यूज़-12वीं की छात्रा ने तीसरे मंजिल से खुद कर की खुदखुसी,जाने पूरा मामला…NV न्यूज़

Share this

NV NEWS-उत्तर प्रदेश। मेरठ से एक दर्दनाक खबर सामने आई. जहां एक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने अपार्टमेंट के टावर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी. मौके पर मौजूद परिजनों और उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पंचनाम किया. पुलिस सुसाइड की वजह को तलाश में जुटी है.

सुसाइड की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. छात्रा के परिजनों की तरफ से अबतक पुलिस में कोई तहरीर नहीं दी गई है. बता दें, मूल रूप से खरखोदा निवासी रोहित अग्रवाल थाना मेडिकल शास्त्री नगर स्थित गोल्डन टावर में एक फ्लैट में रहते हैं. रोहित प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं और उनकी बेटी अवनी अग्रवाल मेरठ पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर की शाखा में बारहवीं की छात्रा थी.

बताया जा रहा है कि अवनी सोमवार की सुबह साढ़े 9 बजे घर से स्कूटी की चाबी, हेलमेट और स्कूल का बैग लेकर घर से निकली पर वह स्कूल नहीं गई और सीधे अपने टावर की छत पर चली गई और लगभग सवा 10 बजे उसने टावर की छत से छलांग लगा दी. छत से कूदने के बाद परिजन तुरंत ही उसे अस्पताल लेकर गए. लेकिन डॉक्टर्स उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं, इस मामले पर पुलिस का कहना है कि सुसाइड की वजह को तलाशा जा रही है. कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ. परिजनों और उसके दोस्तों से बातचीत की जा रही है. पुलिस पारिवारिक विवाद, पढ़ाई का प्रेशर के अलावा कई एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

Share this

You may have missed