रूसी युवती के दोस्ती करने से मना करने पर युवक ने की पिटाई, आरोपी युवक गिरफ्तार- नववर्ष न्यूज

Share this

रूसी लड़की ने दोस्ती से मना किया तो सहारनपुर के युवक ने उसको पीट दिया, आरोपी युवक गिरफ्तार।

N.V.News ऋषिकेश: लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दोस्ती से मना करने पर युवक सहारनपुर के नकुड़ निवासी अनुज ने युवती मास्को(रूस) निवासी एंजलीना (27 वर्ष) की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। घायल युवती को एम्स ऋषिकेश में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।बताया जा रहा नीलकंठ मार्ग पर भूतनाथ मंदिर के समीप एंजलीना घूम रही थीं। वह लक्ष्मणझूला क्षेत्र में योग प्रशिक्षण ले रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात ऋषिकेश घूमने आए सहारनपुर के अनुज ने विदेश युवती के समक्ष मित्रता का प्रस्ताव रखा, जिससे विदेशी युवती ने मना कर दिया।

थाना लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया आरोप है कि इसके बाद युवक ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने युवती को पीट दिया और जंगल की तरफ भाग गया।पुलिस की एक टीम ने जंगल में कांबिंग के दौरान आरोपित अनुज को गिरफ्तार कर लिया।

Share this

You may have missed