विवाह के तीसरे दिन ही महिला ने लगाई फांसी,भाई को बोली थी नहीं,,,,NVNews

Oplus_131072

Share this

NV News Bilaspur: शादी के तीसरे दिन महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें वो अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवारवालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। विवाह होने के बाद दूसरे दिन शाम को ही घर वाले उसे मायक लेकर आ गये । जो विवाह के उपरांत विधि पूर्वक होता है  सुबह जब सो कर उठी तो सब ठीक था, सुबह बाथरूम गई और बाथरूम में ही खुदकुशी कर ली। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है|

डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि ग्राम अमाली की रहने वाली लक्ष्मी भैना (23) की शादी बीते 15 अप्रैल को हुई थी। बारात जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा से आई थी। शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी साथ गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। जिसके बाद रात को उसे लेकर गांव आऐ|

भाई को बोली थी नहीं करूंगी शादी

बताया जा रहा है कि रातभर युवती अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। वह घर के पीछे बाड़ी में बने टायलेट तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन टायलेट तरफ उसे देखने गए, जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटक रही थी। आनन-फानन में परिजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसे उतारा। इसके बाद उसे कोटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

Share this

You may have missed