क्यों 20-25 साल के युवा भी हो रहे हैं फैटी लिवर का शिकार? इन 5 लक्षणों से करें पहचान…NV News

Share this

Raipur: आज के समय में फैटी लिवर जैसी बीमारी अब केवल उम्रदराज लोगों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि 20-25 साल के युवा भी तेजी से इसका शिकार हो रहे हैं। बदलती जीवनशैली, अनियमित खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी इसके प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, फैटी लिवर तब होता है जब लीवर में जरूरत से अधिक वसा जमा हो जाती है। यह बीमारी शुरुआती चरण में बिना किसी स्पष्ट लक्षण के भी हो सकती है, इसलिए इसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

युवाओं में इस समस्या के बढ़ने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हैं। फास्ट फूड का अधिक सेवन, मीठे पेय पदार्थों का बढ़ता उपयोग, लंबे समय तक बैठे रहना, व्यायाम की कमी, तनाव और अनियमित नींद जैसी आदतें लीवर पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।

फैटी लिवर के कुछ सामान्य लक्षणों में लगातार थकान महसूस होना, पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द या भारीपन, वजन का बढ़ना, भूख में कमी और शरीर में कमजोरी शामिल हैं। कई मामलों में यह बीमारी बिना लक्षण के भी आगे बढ़ती रहती है, जिससे समय पर पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया जाए तो यह समस्या आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है, जिसमें लीवर की सूजन, फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी स्थितियां शामिल हैं।

इससे बचाव के लिए नियमित व्यायाम, संतुलित आहार, जंक फूड से दूरी, वजन नियंत्रण और पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है। साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी माना जाता है।

Share this