Weather Update: छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर, तापमान 38°C के पार—AQI मध्यम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट…NV News

Share this

NV News – Raipur: छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। प्रदेश में गर्मी तेजी से बढ़ रही है और कई जिलों में तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 20°C के आसपास बना हुआ है, जबकि दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं का असर साफ दिख रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई शहरों में दिनभर तापमान 35-38°C के बीच बना रह सकता है।

वहीं एयर क्वालिटी की बात करें तो रायपुर का AQI मध्यम स्तर (लगभग 90-110) के आसपास दर्ज किया गया है, जो संवेदनशील लोगों के लिए हल्की परेशानी का कारण बन सकता है

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत और खतरे दोनों के संकेत दिए हैं। कुछ जिलों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है, जबकि कई इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। लोगों को सतर्क रहने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

Share this

You may have missed