Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ेगी गर्मी की तपिश, कई जिलों में 42°C पार के आसार…NV News
Share this
NV News – रायपुर, 10 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर गर्मी का असर तेज होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी और कई जिलों में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
पिछले कुछ दिनों से आंधी और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम फिर से शुष्क और गर्म होने जा रहा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे उमस और तपन दोनों बढ़ेंगी।
राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को लू जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
आम तौर पर अप्रैल महीने में छत्तीसगढ़ का तापमान 40°C के आसपास पहुंच जाता है और कई बार इससे भी ऊपर चला जाता
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और खुद को हाइड्रेट रखें, ताकि गर्मी के असर से बचा जा सके।
