बोरवेल में बढ रहा वाटर लेवल, बच्चे के गले तक… NV News

Share this

NV News:-    राहुल को बचाने के लिए एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. रविवार देर रात सुरंग बनाने के दौरान कुछ रुकावटें आ गई थी. जिसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था. सुरंग बनाने के दौरान एक बड़े आकार की चट्टान बीच में आने से बचाव कार्य रुक गया था. अब पत्थर को काटने के लिए बिलासपुर से चेन माउंटेन ड्रिल मशीन मंगाई गई है

फिलहाल बचाव दल चेन माउंटेन ड्रिल की मदद से चट्टान में होल कर सुरंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं. चट्टान को टुकड़े-टुकड़े कर रास्ते से हटाया जाएगा. जिससे राहुल तक पहुंचा जा सके

  1. बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

बता दें कि बचाव दल राहुल से अब महज 8 फीट की दूरी पर है. चट्टान काटने के बाद राहुल तक पहुंचने में टीम को 3 से 4 घंटे और लगेंगे. फिलहाल पूरी घटना में कलेक्टर समेत पूरा प्रशासन नजर रखे हुए है

. मौके पर एनडीआरएफ,  एसडीआरएफ , एसईसीएल , जिला प्रशासन समेत स्वास्थ अमल लगातार बचाव कार्य में जुटा है. इसके अलावा राहुल के मूवमेंट पर भी लगातार नजर रखी जा रही है. सुबह 5 बजे ही राहुल को 2 केला और जूस दिया गया है.

 

डूब रहा राहुल

खबर आ रही है कि बोरवेल में पानी भर रहा है. जिससे उसमें फंसा राहुल पानी का लेवल बढ़ने से डूब रहा है. इसके मद्देनजर स्थानीय निवासी लोगों से अपने-अपने घरों का बोरवेल चालू करने की अपील कर रहे हैं. जिससे कि पानी का लेवल कम हो और राहुल पानी में डूबे नहीं.

Share this

You may have missed