छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी गर्माहट: तापमान में 2–3 डिग्री की बढ़ोतरी के संकेत, कई जिलों में ठंड में आई कमी

Share this

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से ठंड में कमी दर्ज की जा रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे कड़कड़ाती ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आगामी तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है।

अगले तीन दिनों में तापमान बढ़ेगा:-

IMD के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं, कुछ जिलों में अभी भी शीतलहर का असर जारी है, जिसके चलते लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ का तापमान:-

  • दुर्ग: रात का तापमान 11°C दर्ज
  • अधिकतम तापमान: 30°C (दुर्ग)
  • न्यूनतम तापमान: 10.5°C (अंबिकापुर)

गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही अंबिकापुर का तापमान 6°C तक गिर गया था, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी देखी जा रही है।

ठंड में कमी से लोगों को राहत:-

पिछले दिनों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर सहित कई जिलों में तेज ठंड का प्रकोप था। अब तापमान में अचानक हुई बढ़ोतरी के कारण ठंड में काफी कमी महसूस की जा रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी ठंड और कम हो सकती है तथा मौसम सामान्य होता दिखाई देगा।

Share this