Viksit Bharat Bill: ‘विकसित भारत–जीरामजी बिल’ पर सीएम विष्णु देव साय की मुहर,
Share this
रायपुर। Viksit Bharat Bill, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘विकसित भारत– जीरामजी बिल’ को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
नए कानून से श्रमिकों को मिलेगा अधिक लाभ
Viksit Bharat Jiramji Bill, गुरुवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह नया कानून पहले की योजनाओं की तुलना में कहीं अधिक बेहतर है। उन्होंने बताया कि अब 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, जिससे ज्यादा लोगों को काम का अवसर प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मजदूरी की गारंटी दी गई है और भुगतान सात दिनों के भीतर किया जाएगा। यदि भुगतान में देरी होती है, तो श्रमिकों को अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाएगी।
कृषि प्रधान देश में मजदूरों के हितों का रखा गया ध्यान
Viksit Bharat Jiramji Bill, सीएम साय ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है, ऐसे में श्रमिकों को दो महीने की छुट्टी भी मिलेगी और इस अवधि में उन्हें कृषि मजदूरी का लाभ दिया जाएगा। यह प्रावधान ग्रामीण और गरीब वर्ग के लिए बेहद राहत देने वाला है।
2014 के बाद बदली भारत की तस्वीर
Viksit Bharat Jiramji Bill, मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया है।
उन्होंने बताया कि 2014 से पहले भारत आर्थिक दृष्टि से दुनिया में 10वें स्थान पर था, जबकि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत चौथे स्थान पर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा,
“आज का भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन जो उकसाते हैं, उन्हें छोड़ता भी नहीं है।”
मंत्री रामविचार नेताम का कांग्रेस पर हमला
Viksit Bharat Jiramji Bill, ‘विकसित भारत– जीरामजी बिल’ पर छत्तीसगढ़ के मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि यह कानून पूरे राज्य और देश के हित में है। इससे श्रमिकों और गरीब तबके को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस तरह के अभियान से उन्हें कोई सफलता नहीं मिलेगी।
सचिन पायलट के दौरे पर तंज
Viksit Bharat Jiramji Bill, मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट के छत्तीसगढ़ दौरे पर भी कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा,
“लोग अक्सर छत्तीसगढ़ आते हैं, निरीक्षण करते हैं और चले जाते हैं। अगर पायलट आ रहे हैं, तो शायद फ्यूल भरवाने आ रहे हों और फिर लौट जाएंगे।”
