बहुत जल्द सबके बीच होगा राहुल, सिर्फ 3 मीटर की दूरी पर रेस्क्यू टीम

Share this

NV News:-   11 वर्षीय राहुल पिछले 60 घंटों से नीचे गड्ढा में फंसा हुआ है। राहुल को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। बोरवेल गड्ढे की समानांतर खुदाई किया जा चुका है, राहुल तक पहुंचने के लिए ड्रीलिंग कर सुरंग बनाया जा रहा है। सुरंग के दौरान एक बड़ी चट्टान रास्ते में आने से समस्या थोड़ी बढ़ गई है। चट्टान को तोड़ने के लिए बड़ी हैंड ड्रिल मशीन का उपयोग किया जा रहा है। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहुल से सिर्फ 3 मीटर की दूरी पर है।

जिला कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने बताया की राहुल अभी स्वस्थ है और उनकी हलचल को ट्रैक किया जा रहा है। हमारी टीम राहुल से बहुत करीब हैं। सुरंग खुदाई के दौरान बीच में एक बड़ी चट्टान सामने आ गई है उसे तोड़ा जा रहा है, नई मशीन का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। फिलहाल सब कुछ ठीक है बहुत जल्द राहुल हम सबके बीच होगा।

Share this

You may have missed