विष्णुदेव साय सरकार के 2 साल पूरे, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज करेंगे जनसभा को संबोधित
Share this
जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रमों और सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज सरकार के दो साल पूरे होने पर एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 12:15 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे। सम्मेलन में जेपी नड्डा जनता को संबोधित करेंगे और राज्य सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को साझा करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ सरकार के कई मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मंच पर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
सम्मेलन में शामिल होने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 4:30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे। सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित यह कार्यक्रम राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
