छत्तीसगढ़ में दो दर्दनाक सड़क हादसे: दो की मौत, बाइक सवार की मौके पर जान गई

Share this

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार में जा रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए, जिससे मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मृतकों के शव ट्रक के केबिन में फंस गए। उन्हें निकालने के लिए क्रेन की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित किया।

कोहरे से घटित होने की आशंका:

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और दृश्यता में कमी मानी जा रही है। घायल व्यक्तियों को तत्काल सूरजपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलपुर इलाके में हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

लखनपुर में भी दर्दनाक हादसा:

इसी बीच, अंबिकापुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र से भी एक और सड़क हादसे की खबर सामने आई है। नवापारा अंमगसी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह एक खड़े ट्रक से बाइक जा टकराई। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने दोनों घटनाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से धुंध भरे मौसम में हाईवे पर स्पीड लिमिट लागू करने और सुरक्षा प्रबंध बढ़ाने की मांग की है।

Share this

You may have missed